Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

एमपी के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, टीईटी ध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं भारतीय मजदूर संघ की पहल पर हुए निर्णय से शिक्षक संवर्ग में खुशी की लहर

दमोह/भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। शिक्षक पात्रता परीक्षा और वरिष्ठता से जुड़े विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए में रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) दायर कर दी है। इस निर्णय से प्रदेश के शिक्षकों में समाधान की उम्मीद और विश्वास दोनों मजबूत हुए हैं। मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक, शिक्षकों के भविष्य पर मंथन बुधवार शाम करीब 7ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मिल मुख्य मंत्री डाक्टर मोहन जी यादव ने शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों की प्रमुख समस्याओंकृविशेष रूप से ज्म्ज् और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठताकृपर गंभीरता से चर्चा की गई। सरकार का बड़ा कदमः सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर बैठक में हुई चर्चा और शिक्षक संगठनों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कर दी। मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। आंदोलन पर विराम, समाधान की दिशा में बढ़ते कदम बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों ने फिलहाल आंदोलन की राह पर विराम लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सरकार की प्रक्रिया पर विश्वास रखें। शिक्षक संगठनों का संदेश घबराने की जरूरत नहींः वरिष्ठता और ज्म्ज् से जुड़े मुद्दों पर शिक्षकों के हित सुरक्षित हैं। सरकार सक्रियः राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पक्ष रख रही है। उम्मीद की किरणमध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और शिक्षकों की मांगों के समाधान की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ श्री क्षत्रवीर सिंह राठौर जी ,महामंत्री श्री राकेश गुप्ता जी एवं भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर सहित सभी पदाधिकारियों के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन संभागीय अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र जैन जिलाध्यक्ष कमलेश सेन संजय पाठक वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री पारस जैन मनीष भारद्वाज भागचंद जैन संदीप सोनी महेश गुप्ता श्रीमती दीपमाला जैन नीलेश जैन, नीतेश पाठक सहित  जिला इकाई दमोह ने आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!