Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

एमएलबी स्कूल दमोह का शानदार बोर्ड परिणाम 06 से अधिक छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए कक्षा 10वीं और 12वीं में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एमएलबी स्कूल दमोह का शानदार बोर्ड परिणाम 06 से अधिक छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए कक्षा 10वीं और 12वीं में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दमोह : माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में एमएलबी स्कूल दमोह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की 06 से अधिक छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में तुलसा पटेल ने 94%, मुस्कान चौरसिया ने 91% और श्रद्धा दुबे ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में दीक्षा सोनी ने 94%, शिक्षा सोनी ने 93% तथा तान्या पटेल ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का परिणाम और भी खास रहा क्योंकि पांच विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। जिले के सबसे प्राचीन विद्यालयों में से एक एमएलबी स्कूल दमोह में शैक्षणिक उन्नयन के लिए कई नवीन प्रयोग किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर के अथक प्रयासों और शिक्षकों की मेहनत से यह सफलता संभव हो पाई है। उत्कृष्ट परिणाम के बाद 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 25 से अधिक छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा फूल-माला, गुलाल और मिष्ठान के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। शाला स्टाफ ने हर्षध्वनि के साथ सभी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!