Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ज़िला अध्यापक शिक्षक संयुक्तमोर्चा का गठन कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई

दमोह। स्थानीय जेपीबी विद्यालय में 2 बजे समस्त अध्यापक शिक्षक संगठनों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमे प्रांतीय आह्वान पर ज़िले में भी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। संयुक्त मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ मोहन सिंह आदर्श ने बताया कि आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि नवीन शिक्षा संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और  माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय टीईटी के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने सहित दो सूत्रीय मांगों को लेकर तीन चरणों के आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। जिसमे प्रथम चरण में 8 अप्रैल द्वितीय चरण 11अप्रैल एवं 18 अप्रैल को भोपाल में धरना प्रदर्शन के साथ ज्ञापन दिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि 8 अप्रैल 2026 को ज़िला स्तरीय एक दिवसीय धरना कार्यक्रम स्थानीय कलेक्टर कार्यालय के सामने महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित किया जाएगा। जिसमे सभी अध्यापक शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के ज़िला अध्यक्षों व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ मातृ शक्ति ने भी हिस्सा लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!