Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शहर में गैस की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर श्री राठौर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, यदि कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उपभोक्ता को फोन या ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है तो वे सीधे संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर वहां उपलब्ध ऐप या एजेंसी के लॉगिन के माध्यम से भी अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं कलेक्टर श्री राठौर ने गैस गोदामों और एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर अनिल राठौर ने शनिवार को शहर के विभिन्न गैस गोदामों और एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस स्टॉकवितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

            निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राठौर ने कहा शहर में LPG गैस की पर्याप्त उपलब्धता हैं और जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई हैउन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा। उन्होंने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

            कलेक्टर श्री राठौर ने बताया कुछ समय के लिए सर्वर से संबंधित तकनीकी समस्या सामने आई थीजिसके कारण फोन या ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। हालांकि अब स्थिति में काफी सुधार हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को फोन या ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है तो वे सीधे संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर वहां उपलब्ध ऐप या एजेंसी के लॉगिन के माध्यम से भी अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं।

            उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक गैस वितरण को लेकर ज्यादा शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं और स्थिति सामान्य है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और यदि कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!