घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग अनुसार समयावधि में गैस एजेंसी से गैस सिलेण्डर प्रदाय करने के उद्देश्य से तहसील स्तरो पर उड़न दस्ते गठित
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने के लिए घरेलू गैस के अवैध अंतरण एवं व्यवसायिक उपयोग पर रोक लगाने के साथ-साथ गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर उडनदस्ते का गठन किया गया हैं।
तहसील दमोह के लिए दो दल बनाए गए हैं। दमोह दल क्रमांक-1 में प्रभारी तहसीलदार रॉबिन जैन, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक सी.एस. झा तथा संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल हैं। वहीं दमोह दल क्रमांक-2 में प्रभारी तहसीलदार प्रारूल जैन, सहकारिता निरीक्षक पूनम जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन तथा संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल किए गए हैं।
इसी प्रकार तहसील हटा में तहसीलदार आलोक जैन, सहकारिता निरीक्षक उमेश खटीक और संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी को उड़नदस्ता दल में शामिल किया गया है। तहसील पटेरा में तहसीलदार उमेश तिवारी, श्रम निरीक्षक पूजा अवस्थी तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार कन्हौआ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसील तेन्दूखेड़ा में तहसीलदार विवेक व्यास, सहकारिता निरीक्षक मनोज चौधरी तथा संबंधित थाना प्रभारी को दल में रखा गया है। वहीं तहसील जबेरा में तहसीलदार सोनम पांडेय, सहायक आपूर्ति अधिकारी आदित्य कुमार दाहिया और संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी को शामिल किया गया है।
तहसील पथरिया में नायब तहसीलदार वृन्देश पांडेय, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक प्रमोद खरे तथा क्षेत्रीय थाना प्रभारी उड़नदस्ता दल में रहेंगे। इसी प्रकार तहसील बटियागढ़ में प्रभारी तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रिया कोष्टा तथा संबंधित थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि इन सभी उड़नदस्ता दलों के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो कार्रवाई की निगरानी करेंगे।


