Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश

120 किसानो के साथ जैविक सब्जी उत्पादन की नई पहल तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 10 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

120 किसानो के साथ जैविक सब्जी उत्पादन की नई पहल तेंदूखेड़ा ब्लॉक के 10 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

दमोह : 17 फरवरी 2026

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मानव जीवन विकास समिति द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जैविक पद्धति से सब्जी उत्पादन का अभिनव प्रयोग शुरू किया गया है। इस पहल के तहत 10 गांवों के 120 किसानों के साथ ड्रिप मल्चिंग पद्धति से सब्जी की खेती की जा रही है।

इस परियोजना में टमाटर, मिर्च, शिमला मिर्च और खीरे जैसी नगदी फसलों को शामिल किया गया है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के उपयोग से पानी की बचत के साथ उत्पादन लागत में कमी और बेहतर पैदावार का लक्ष्य रखा गया है। इससे किसानों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह कार्यक्रम BRLF और COMMINS के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना और उनकी आजीविका को सशक्त बनाना है। इस कार्य में जिले के कृषि विभाग, आत्मा परियोजना तथा कृषि विज्ञान केंद्र का सराहनीय सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन मिल रहा है। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

समिति के सचिव एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल किसानों की आय बढ़ाना नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देना है। फिलहाल यह योजना नमूने के तौर पर 10 गांवों में शुरू की गई है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे व्यापक स्तर पर लागू करने और अधिक किसानों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!