Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नोहलेश्वर महोत्सव में पधारे और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कार्यक्रमों का आनंद उठाएं-राज्यमंत्री श्री लोधी 13 फरवरी को आयोजित होगा किसान सम्मेलन राज्यमंत्री श्री लोधी ने कलेक्टर श्री कोचर एवं एसपी श्री सोमवंशी के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

   प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव का दमोह जिले के जबेरा के ग्राम नोहटा में 13 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम का जायजा प्रदेश के प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ लिया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आगामी 13 फरवरी को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का नोहलेश्वर महोत्सव में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर नोहलेश्वर महोत्सव के साथ-साथ जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन भी किया गया हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नोहटा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने जिलेवासियों, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर न केवल किसान सम्मेलन को सफल बनाएं, बल्कि नोहलेश्वर महोत्सव को भी ऐतिहासिक रूप प्रदान करें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के आगमन का समय 13 फरवरी को लगभग दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के बीच प्रस्तावित है, जिसकी औपचारिक सूचना यथा समयानुसार दी जाएगी।

            उन्होंने कहा आज मेला स्थल का निरीक्षण भी किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर मंच व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं सभी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने हेतु समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का दमोह जिले में आगामी 13 फरवरी को आगमन प्रस्तावित हैं और नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में सहभागिता करेंगे। यहाँ पर एक वृहद किसान मेला, किसान प्रशिक्षण और कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसको मुख्यमंत्री जी संबोधित करेंगे। आज राज्यमंत्री जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में एसपी श्री सोमवंशी और पूरे अधिकारी यहाँ आए हुए हैं और उसकी पूरी तैयारियों का जायजा लिया हैं। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

            पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का 13 फरवरी की अपरान्ह नोहलेश्वर महोत्सव में सहभागिता करेंगे। इस दौरान नोहलेश्वर महोत्सव, मंदिर की विज़िट और किसान सम्मेलन, प्रदर्शनी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा आज यहाँ पर राज्यमंत्री जी की अध्यक्षता, जिला कलेक्टर और बाकी सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रमण किया गया हैं। उन्होंने कहा पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के संबंध में जो हमें रिक्वायरमेंट्स है, जो आम सभा होनी है उसके संबंध, मंदिर, मार्ग व्यवस्था, हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया गया हैं। अभी आज भी इस पर और मंथन करेंगे कि कितने फ़ोर्स की ज़रूरत है, तो उस हिसाब से मुख्यालय से और फ़ोर्स की डिमांड की जायेगी। बाकी सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री जी के सुरक्षा का प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा और पूरी ड्यूटी को उस तरीके से लगायेंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!