Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

सागर जिले की बंडा के विनेका में बनेगा श्री भगवान विश्वकर्मा जी का भव्य मंदिर एवं सामुदायिक भवन क्षेत्रीय विधायक जी एवं सामाजिक बंधुओ ने किया भूमिपूजन।

सागर जिले की बंडा के विनेका में बनेगा श्री भगवान विश्वकर्मा जी का भव्य मंदिर एवं सामुदायिक भवन क्षेत्रीय विधायक जी एवं सामाजिक बंधुओ ने किया भूमिपूजन।

सागर – सागर जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विनेका में स्थानीय विश्वकर्मा समाज के द्वारा श्री भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण एवं समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री वीरेंद्र सिंह लोधी लंबरदार शामिल हुए जिन्होंने श्री भगवान विश्वकर्मा जी का आरती पूजन किया।एवं मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया एवं विधायक निधि से सामुदायिक भवन की भी न्यू रखी एवं भूमिपूजन किया एवं उन्होंने अपने संबोधन में कहा की विश्वकर्मा समाज भाजपा समर्पित समाज है जिनसे हमारा शिक्षक रहते हुए पारिवारिक रिश्ता एवं नाता रहा है भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर बनने से एवं सामुदायिक भवन के निर्माण होने से सामाजिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों में कोई परेशानी नहीं होगी समाज के लोग छोटे-बड़े कार्यक्रम का आयोजन आप आसानी से कर सकते हैं।एवं उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता एवं शिल्पकार थे जिनके मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करने का पुण्य लाभ अवसर आज हमें मिला है में अपने आप धन्य समझाता हूं उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओ को बधाई शुभकामनाए दी।वही म.प्र.शासन के विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड मेे सदस्य रहे एड.विनोद विश्वकर्मा बहेरिया ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित प्रदेश सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज को दी एवं मंच का कुशल संचालन भी किया।जिला अध्यक्ष एवं सेवानिवृत प्राचार्य श्री गणेशप्रसाद विश्वकर्मा सागर एवं श्री राजेश विश्वकर्मा दमोह ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सूरजसिंह पड़वार,सरपंच पंडित श्री अमित तिवारी एवं श्री वीरेंद्र सिंह,श्री संतोष सिंह,श्री भरत अग्निहोत्री,श्री बीरबल सिंह,श्री महेंद्र सिंह महुना,श्री मकुंदी यादव,श्री गनेश विश्वकर्मा,श्री कृपाशंकर विश्वकर्मा,श्री हरिराम विश्वकर्मा,श्री पप्पू विश्वकर्मा वादकपुर,श्री राजेश विश्वकर्मा पथरिया,श्री राजेश विश्वकर्मा दमोह,श्री राजकुमार विश्वकर्मा खुरई,श्री गोपालप्रसाद विश्वकर्मा,श्री मनीष विश्वकर्मा,श्री बैजनाथ विश्वकर्मा,श्री बंटी विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामों एवं स्थानीय समाज बंधु एवं जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम समापन पर दाल बाटी स्नेहभोज एवं विश्वकर्मा समाज की बैठक भी हुई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!