मध्य प्रदेश
Trending
13 फरवरी को नोहटा में मदिरा दुकान में शुष्क दिवस घोषित
13 फरवरी को नोहटा में मदिरा दुकान में शुष्क दिवस घोषित
दमोह जिले के ग्राम नोहटा में श्री नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, श्रध्दालुओं का जन समूह बडी संख्या में एकत्रित होगा। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रशासकीय तथा लोकहित को दृष्टिगत रखते हुये तथा लोक शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने 13 फरवरी 2026 को नोहटा की भौगोलिक सीमा के अतंर्गत शुष्क दिवस घोषित किया है।
उक्त अवधि में मदिरा दुकान नोहटा ए एवं नोहटा बी बंद रखी जाकर मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का कडा़ई से पालन कराना सुनिश्चित किया जाये।




