पोषण-शिक्षा-स्वास्थ्य की योजनाओं से सशक्त हो रहा दमोह – विधायक श्री मलैया विधायक श्री जयंत मलैया के मार्गदर्शन में दमोह निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे साकेत वार्ड बजरिया में 11 लाख 22 हजार रूपये की लागत से बने नवीन आंगनवाड़ी भवन का हुआ लोकार्पण
पोषण-शिक्षा-स्वास्थ्य की योजनाओं से सशक्त हो रहा दमोह - विधायक श्री मलैया विधायक श्री जयंत मलैया के मार्गदर्शन में दमोह निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे साकेत वार्ड बजरिया में 11 लाख 22 हजार रूपये की लागत से बने नवीन आंगनवाड़ी भवन का हुआ लोकार्पण

केंद्र एवं राज्य सरकार का संकल्प है कि हर गरीब परिवार को पक्का मकान, बेहतर इलाज और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देशभर में करोड़ों मकानों का निर्माण किया गया है और दमोह में भी जो आवास पूर्ण हो चुके हैं, उनका शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 05 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। इस आशय की बात पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने नगर पालिका दमोह के साकेत वार्ड बजरिया क्रमांक-07 में 11 लाख 22 हजार रूपये की लागत से आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 65 के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह में कही। यह भवन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से निर्मित किया गया है। कार्यक्रम का शुभांरभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं कन्या पूजन से किया गया।
विधायक श्री मलैया ने कहा कि नवीन आंगनवाड़ी केन्द्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी स्थान की कमी हैं, वहां बच्चों के खेल-कूद हेतु पर्याप्त जगह सुनिश्चित की जाए और आमजनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी भेजें, जिससे उन्हें शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा यह वार्ड लंबे समय से आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहा, लेकिन आज के कार्यक्रम ने वार्ड के विकास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने वार्ड पार्षद श्रीमती कविता राय की सराहना करते हुए कहा कि वे एक जुझारू पार्षद हैं, जो योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक श्री जयंत मलैया के मार्गदर्शन में दमोह निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
वार्ड पार्षद कविता राय ने कहा वार्ड के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी भवन का सपना आज साकार हुआ है। इसके लिए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम एवं श्री जयंत मलैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने कहा नगर पालिका का प्रयास है कि हर वार्ड में बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि उन्हें अन्य वार्डों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
परियोजना अधिकारी सुलेखा ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग पोस्ट ऑफिस के सहयोग से सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना सहित अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा है।
प्रवेश उत्सव एवं लाभार्थी विवरण
कार्यक्रम के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी” अभियान के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों का प्रवेश उत्सव भी आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाएं 12, धात्री महिलाएं 6, 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चे 40, 3 से 6 वर्ष तक के बच्चे 64 एवं 28 किशोरियां की संख्या दर्ज हैं।
कार्यक्रम में रमन खत्री, संजय सेन, बृज गर्ग, राघवेन्द्र सिंह परिहार, मौंटी रैकवार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सेन ने किया।

