Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपरा में आयोजित हुआ करियर मेला

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपरा में आयोजित हुआ करियर मेला

प्रदेश के शासकीय स्‍कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को स्‍कूल जीवन से ही भविष्‍य के अवसर प्राप्‍त हो, इसके लि‍ए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक 5 दिवसीय करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग अभि‍यान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचानालय मध्यप्रदेश द्वारा यूनिसेफ एवं म.प्र. राज्‍य ओपन बोर्ड/ओपन स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है।

            पांच दिवसीय कैरियर मेलों और काउंसलिंग सत्रों में विद्यार्थियों को करियर के विविध विकल्पों की जानकारी के साथ ही शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित मार्गदर्शन दि‍या जाएगा, साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्‍न शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से भी परिचित कराया जा रहा है।

  इसी क्रम में आयुष विभाग से डॉ. पंकज दास रोहित सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा विद्यार्थीयो को चिकित्सा क्षेत्र एवं शासकीय सेवा क्षेत्र में करियर बनाने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 31 जनवरी तक के लिए विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार तंतुवाय विभिन्न क्षेत्रों के विशेषयज्ञों को भी करियर काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया  है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!