मध्य प्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नोहटा में शिविर आज 37 दल ग्राम पंचायतों में पहुंचकर शासकीय संस्थाओ का करेंगे निरीक्षण, आमजन से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नोहटा में शिविर आज 37 दल ग्राम पंचायतों में पहुंचकर शासकीय संस्थाओ का करेंगे निरीक्षण, आमजन से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम नोहटा में शिविर आयोजित है, जिसमें जनपद पंचायत जबेरा की कुल 37 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

            अभियान के तहत ग्राम पंचायत घटेरा, मनगुवां मानगढ़, बनवार, हरदुआ मानगढ़, लरगुवां, गोलापट्टी, परस्वाहा, झरौली, पटना मानगढ़, मनगुवां घाट, रौड़, सग्राम, रीछई, इमलिया, माला, बम्होरी, चिलौद, मझगुवां मानगढ़, सिमरी जालमसिंह, डूमर, हरदुआ सुमेर, महुआखेड़ा, चौपरा, पट्टी महाराज सिंह, मौसीपुरा, कुलुवा, हिनौती, ठेंगापट्टी, साखा, घांघरी, नोहटा, बीजाडोगरी, गुड़ा, मुड़ारी, खमरिया मौजीलाल, बिजोरा, कटंगी एवं परासई को शामिल किया गया है।

            मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करना, शासकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!