आज से प्रारंभ होगी समर्पण निशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग की कक्षाएं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के कक्ष क्रमांक 24 में सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा समर्पण निशुल्क PAT कोचिंग यूट्यूब चैनल के माध्यम से कक्षएँ पढ़ सकते हैं विद्यार्थी
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन एवं मार्गर्शन में विगत बर्षों में संचालित पीएटी निःशुल्क कोचिंग की सफलता को देखते हुए दमोह जिले में जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के विशेष प्रयास से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समर्पण नि:शुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग की शुरुआत 05 अक्टूबर से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के कक्ष क्रमांक 24 में सुबह 8:00 से 10:30 तक आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है, इन कक्षाओं को ऐसे विद्यार्थी भी समर्पण नि:शुल्क PAT कोचिंग दमोह के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख सकते हैं जो दमोह जिला मुख्यालय में निवासरत नहीं हैं।
नि:शुल्क कोचिंग के नोडल अधिकरी जे.एल.प्रजापति सहायक संचालक कृषि दमोह एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला मूल रूप से कृषि प्रधान जिला है जिले में कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किसानों के ऐसे गरीब बच्चे जो इंदौर जैसे बड़े शहारों में कोचिंग करनें नहीं जा पाते हैं उनके लिए यह निःशुल्क कोचिंग बरदान के रूप में साबित हो रही है नि:शुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग दमोह के शिक्षण सत्र 2025-26 में 06 विद्यार्थियों एवं शिक्षण सत्र 2026-27 में 10 विद्यार्थियों का चयन शासकीय कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में हुआ है जो जो दमोह जिले के कृषि विकास एवं कृषि शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक ऑनलाइन या उपसंचालक कृषि कार्यालय दमोह कक्ष क्रमांक 70 में आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं आवेदन।

