E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हमारा दायित्व – कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किया वृद्धाश्रम (अपना घर) का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि वृद्धावस्था जीवन की ऐसी स्थिति है, जिसमें प्रेम, सम्मान और देखरेख की और अधिक आवश्यकता होती है। आश्रम में निवासरत वृद्धजनों ने अपने बच्चों से अधिक भरोसा शासन-प्रशासन पर किया है और अपना घर-परिवार छोड़कर शासन के भरोसे यहां आए हैं। ऐसे में हमारा दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

            उन्होंने कहा वृद्धजनों को समय पर अच्छा भोजन, आवश्यकता पड़ने पर समुचित उपचार, रहने की उत्तम व्यवस्था और नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध हो। साथ ही कियोस्क संचालक के माध्यम से बैंकिंग सुविधा भी आश्रम में ही उपलब्ध कराई जाए। वृद्धजनों को स्वस्थ, स्वच्छ एवं आध्यात्मिक वातावरण मिले, ताकि उन्हें यह महसूस न हो कि वे अपने घर से दूर हैं अथवा किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!