मध्य प्रदेश
Trending

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का किया पुतला दहन

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का किया पुतला दहन

दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं नगर के पार्षदो ने केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैसी मंत्री हरदीप पुरी को म.प्र. से राज्यसभा सदस्य बनाये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय अम्बेडकर चौक पर पुलिस की मौजूदगी में दो पुतलों का दहन किया गया। पुतले जलाते हुए कंाग्रेस संगठन के महासचिव नितिन मिश्रा, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बबलू भटट, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, डी.पी. पटेल, शमीम कुरैशी, राव लाखन सिंह, अभिषेक यादव, अजय जाटव, नौशाद खान, खिल्लू ठाकुर, जावेद रोजान आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार दागियो को उपकृत करने में लगी है। एक दागी दुष्यंत गौतम को पहले राज्यपाल बनाया गया। अब वह मंत्री जिनका नाम बहुचर्चित एपस्टीन फाईल में उन्हें म.प्र. से राज्यसभा सदस्य बनाया जा रहा है। उनका यह कृत्य अति निंदनीय है। सत्ता लोलुपता की खातिर भाजपा नैतिकता खो चुकी है। पार्षद पप्पू कसोटया, अफजल खान, जीशान पठान ने भी कहा कि मासूम बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी जेफ्री एपस्टीन के साथी हरदीप सिंह पुरी को भाजपा द्वारा राज्यसभा सदस्य बनाना शर्मनाक है। इस अवसर पर वकील कुरैशी, जित्तू अहिरवार, साहिल साहनी, विनय अहिरवार, दीपक चौधरी सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!