E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

लीनेस क्लब मैत्री की आधिकारिक यात्रा संपन्न

दमोह। लीनेस क्लब मैत्री, दमोह की आधिकारिक यात्रा का गरिमामय आयोजन उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मंगला सिंह जी, एरिया ऑफिसर मौली जैन जी, डिस्ट्रिक्ट सचिव कुमुदिनी वर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर रोजी वग्गा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मंगला सिंह जी ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में सेवा कार्यों को निरंतर गति देने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा का लाभ पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। एरिया ऑफिसर मौली जैन जी ने अपने संबोधन में क्लब की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा करते हुए सदस्यों को सक्रिय सहभागिता के साथ सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। डिस्ट्रिक्ट सचिव कुमुदिनी वर्मा जी ने क्लब की गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण एवं एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डायरेक्टर रोजी वग्गा जी ने भी अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्लब की वर्षभर की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की वर्षभर की आय-व्यय का विस्तृत विवरण कोषाध्यक्ष माया यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन ज्योति सचदेव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब की सचिव ज्योति चिले ने सभी सम्माननीय अतिथियों, पदाधिकारियों, प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स, सदस्यों एवं उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स कविता चंदानी, मनीषा तिवारी, डिंपल खोसला, रंजना नोतानी एवं कोमल नोतानी सहित क्लब की सदस्य अंजना सोनी, पद्मा दुबे, सपना राजपूत, रिमी जोनेजा, पूजा सचदेव, अनु खुराना, पायल अरोड़ा, रचना श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल, ऋतु यादव, रचना अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सोना मिश्रा एवं नर्मदा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी सदस्यों ने क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!