समय पर हुई जांच, कम हीमोग्लोबिन की पहचान और मिला उपचार
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पथरिया की रहने वाली हीरा कुमारी प्रजापति की कहानी समय पर मिली स्वास्थ्य सेवा और उपचार की ऐसी ही सजीव कहानी है।
हीरा कुमारी बताती हैं कि वे गर्भावस्था के दौरान विशेषज्ञ जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुंची थीं। जांच के दौरान उनका हीमोग्लोबिन बहुत कम पाया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका छाबड़ा ने उनकी स्थिति को देखते हुए ब्लड चढ़ाने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह के अनुसार जिला चिकित्सालय में उन्हें समय पर ब्लड चढ़ाया गया।
हीरा कुमारी बताती हैं कि अब वे दोबारा फॉलोअप जांच के लिए पथरिया आई हैं और उनका हीमोग्लोबिन पहले से बेहतर है। डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वे नियमित जांच और उपचार जारी रखेंगी। वे कहती हैं कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत समय पर मिली जांच, स्वास्थ्य समस्या की पहचान और उपचार की सुविधा के लिए वे अभियान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं।

