E-Paperमध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, माह की 09 तारीख दिन बुधवार को जिलेभर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय, ने बताया कि हर गर्भवती को सुरक्षित मातृत्व हेतु गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सेवा नियमित रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर माह की 09 तारीख को गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच, समुचित उपचार एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
उन्होंने बताया कि आज दिनांक 09 तारीख दिन बुधवार को जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपस्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच मेडिकल ऑफीसर एवं सी.एच.ओ. द्वारा की जायेगी। सभी गर्भवती महिलाओं से आग्रह है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्था पहुचकर सेवा का लाभ उठायें।



