E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय में छात्राओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित परिवहन विभाग ने विद्यार्थियों को लाइसेंस प्रक्रिया की दी जानकारी, हेलमेट के प्रति किया जागरूक

 शासकीय कमला नेहरू महाविद्यालय में परिवहन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जबकि छात्रों से शासन द्वारा निर्धारित 275 रुपए शुल्क लिया गया। कैंप में विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।

            प्राचार्य डॉ. आलोक जैन ने कहा कि कैंप में विद्यार्थियों को परिवहन विभाग के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों के लाइसेंस तैयार हो गए, उन्हें उनका वितरण भी किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि वे अपने मोबाइल के माध्यम से परिवहन पोर्टल पर जाकर स्वयं भी लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंप में विद्यार्थियों को आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया।

            टाइम्स कॉलेज की छात्रा तेजस्विनी खरे ने कहा कि कैंप में उनका लर्निंग लाइसेंस निःशुल्क बनाया गया। कैंप में उन्हें मोबाइल से लॉगिन करने से लेकर परिवहन प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने तक की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया गया।

            बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा ममता लोधी ने निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी है और सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।

            बीएससी की छात्रा लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि कैंप में मोबाइल के माध्यम से लॉगिन कर परिवहन प्लेटफॉर्म पर आधार नंबर दर्ज किया गया, जिसके बाद ओटीपी प्राप्त हुआ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।

            कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा के साथ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने और हेलमेट के नियमित उपयोग का संदेश भी दिया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!