Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

  आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित 15 जून से पूर्व कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश

  आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित 15 जून से पूर्व कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश

दमोह :

            जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में 11 जून को आपदा प्रबंधन एवं संभावित बाढ़ राहत व्यवस्थाओं को लेकर समस्त विभागों की समीक्षा बैठक डिप्टी कलेक्टर आर.एल बागरी की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि वे संभावित आपदा से निपटने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर 15 जून के पूर्व जिला कार्यालय की राहत शाखा में प्रस्तुत करें। बैठक में जनपद पंचायतों एवं नगरपालिका/नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जहाँ बाढ़ राहत शिविरों की आवश्यकता संभावित है, वहाँ पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ एवं संसाधन सुनिश्चित किए जाएँ।

स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता

 सुनिश्चित करने के निर्देश

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें।

जलभराव रोकने हेतु हैंडपंपों की पहचान के निर्देश

            कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए कि ऐसे हैंडपंपों की पहचान कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें, जहाँ जलभराव की संभावना हो, ताकि दूषित जल एवं बीमारियों के फैलाव से बचाव किया जा सके।

सभी विभागों को संसाधन एवं तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

            बैठक में अन्य समस्त विभागों को भी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिससे संभावित बाढ़ अथवा अन्य आपदाओं की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!