Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

  खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर एवं फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

  खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर एवं फसल अवशेष प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

दमोह :

            जिला दमोह के कलेक्ट्रेट जनसुनवाई सभा कक्ष में  खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बायो डीकम्पोजर फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन 12 जून को किया गया। कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उपसंचालक जी.एल. अहिरवार, एडीए एवं परियोजना संचालक आत्मा जे.एल. प्रजापति तथा इफको सागर-दमोह के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतीक कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 कृषकों ने सहभागिता की।

            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसंचालक जी.एल. अहिरवार ने किसानों को ई-टोकन प्रणाली, नैनो उर्वरकों की उपयोगिता एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

            खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एडीए एवं परियोजना संचालक आत्मा जे.एल. प्रजापति ने आगामी खरीफ फसलों के वैज्ञानिक एवं समसामयिक प्रबंधन पर तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

            इफको सागर-दमोह के क्षेत्रीय अधिकारी प्रतीक कुमार गुप्ता ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं बायो डीकंपोजर के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फसल उत्पादकता बढ़ाने तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं सुधार हेतु इनके समुचित उपयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान किसानों की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित कृषकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एजीटी देवकरण नागर, इफको ई बाजार मनोज गर्ग, एसएफए संदीप पटेल, एसएफए देवी सिंह तथा एमओ दिव्येश पंडाग्रे का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!