दमोह। जिले में आम जनता पर मंहगाई की मार तो चल ही रही है उस पर म.प्र. शासन की भाजपा सरकार पूरे जिले में अघोषित बिजली इस भीषण गर्मी के दिनों में कर रही है जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जबलपुर नाका स्थित विघुत कार्यालय पहुंचकर सैकड़ो कंाग्रेसियों में अधीक्षण यंत्री को वर्तमान में हो रही समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि भारी भरकर बिजली बिल तो दिये जा रहे है किन्तु व्यवस्थाओं के नाम पर यह फिसड्डी साबित हो रहे है अघोषित बिजली कटौती बर्दास्त नहीं की जायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से नवजात शिशु वृद्धजन बीमार व्यक्ति असमय इनकी लचर व्यवस्थाओं से परेशान है। पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि बिजली विभाग के न तो शिकायती शाखा के नबंर लगते है न कि किसी अधिकारी के बिजली की आखमिचौली जिले का पूरा सिस्टम परेशान है। इस अवसर पर जिले के अनेको ब्लाक अध्यक्षों, मंडलम एवं कंाग्रेसजनों की उपस्थ्तिि रहीं।
अक्ष भारत
अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं
खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
एडिटर - प्रियदर्शन जैन
Email.apsaragroup24x7.in
WhatsApp.9826674474,9425474474
Related Articles
Check Also
Close



