Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी द्वारा 48 वाँ जन्मदिन भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाया

नोहटा में अपने निवास पर परिवार सहित प्रबुद्ध जनों के बीच संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी द्वारा अपने 48 वां जन्मदिन पर 49 बड़े दीपक प्रज्ज्वलित कर गायत्री मंत्र की आहुतियों समर्पित करते हुए मनाया गया ।
इस अवसर पर दीपयज्ञ का संचालन करते हुए जिला समन्वयक बी पो गर्ग द्वारा बतलाया गया कि हमारी संस्कृति दीपक की लौ की तरह ऊंचा उठना और अंधकार दूर करना सिखाती है। दीपक का बुझाना अशुभ माना जाता है। एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आध्यात्मिक प्रगति जानने के लिए उसका जन्मदिन एक सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। जिस प्रकार सरकारी साल वित्तवर्ष पर सरकारी विभाग अपनी आय व्यय का लेखा 31 मार्च को देखते है, व्यापारी पहले दीपावली पर अपने बहीखातो से अपनी प्रगति का अवलोकन करते है, उसी प्रकार हमें भी अपने जन्मदिन पर यह आकलन करना चाहिए कि पिछले एक वर्ष में हमसे क्या बुरा हुआ और क्या अच्छा हुआ।और आने वाले वर्ष में अच्छे कार्यों की मात्रा बढ़ाने का संकल्प लेना ही जन्मदिन मनाने का वास्तविक अर्थ है।
पूरे परिसर में 1100 दीपक जला कर उपस्थित परिवारजनों,  परिजनों ने द्वीपयज्ञ में अपनी सहभागिता निभाई
राज्यमंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी द्वारा आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैने  वर्ष 1995 में जबलपुर अश्वमेध यज्ञ में गायत्री मंत्र की दीक्षा ली और तभी से दीक्षा के नियमों का यथा संभव पालन करता आ रहा हूं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!