सेवानिवृत्त केआर पांडे को दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्त केआर पांडे को दी भावभीनी विदाई

दमोह। 39 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में सतत सेवाएं देने वाले वरिष्ठ एनएमए तथा म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष केआर पांडेय का विदाई एवं सम्मान समारोह स्थानीय गुरु कृपा होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. आरके अठ्या ने की तथा मुख्य अतिथि पत्रकार नरेंद्र दुबे रहे। मंचासीन अतिथियों ने तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केआर पांडेय को शॉल, श्रीफल तथा उपहार भेंटकर उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की, अभिनंदन पत्र का वाचन बीएम दुबे ने किया। इस अवसर पर राकेश सिंह हजारी, सत्यनारायण तिवारी, महेश प्रसाद मिश्रा, रामकरण पांडे, पुरुषोत्तम पांडे, सनद कुमार दुबे, एचआर पांडे, बसंत पांडे, अरुण तिवारी, एसएन मिश्रा सहित परिजनों, म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन बीएम दुबे ने किया एवं आभार शंकर सिंह ने माना।


