Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

25 तारीख दिन बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच क्लीनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ स्वास्थ्य जांच-उपचार के लिए लगाये जायेंगे

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.अठया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 25 तारीख दिन बुधवार को सिविल अस्पताल हटा सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं इनके क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण स्तर पर समुदाय के निकट संचालित आयुष्मान आरोग्यम उप स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य जांच-उपचार क्लीनिक आयोजित किये गये है। डॉ. अठया ने सभी चिन्हित जोखिम वाली महिलाओं को निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य लाभ लेने अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/सिविल अस्पताल में पहुचने का आग्रह किया है।

इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने बताया कि चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं माह फरवरी के चौथें सप्ताह में अनुमानित प्रसव तिथी एवं फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में अनुमानित प्रसव तिथी होने के बावजूद प्रसूति न होना तथा गर्भावस्था दौरान उच्च रक्तचाप से पीड़ित (पीआईएच) महिलाओं की विशेष रूप से स्वास्थ्य जांच-परीक्षण एवं उपचार सेवायें स्त्री रोग विशेषज्ञ/स्किल लैब प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा की जायेगी। उन्होने कहा कि इस संबंध में जिला स्तर से सूची ब्लॉक स्तर पर प्रेषित की जा चुकी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ द्वारा सामान्य गर्भावस्था वाली महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के अलावा सप्ताह दौरान नवीन चिन्हित गर्भवती एवं अनियमित मासिक चक्र वाली महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जायेगी। गर्भावस्था दौरान रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में परामर्श सेवायें दी जायेगी।

तारीख 26 दिन गुरूवार को जिला चिकित्सालय एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जायेगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!