पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने 02 प्रकरण में 04 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने दमोह जिले अंतर्गत थाना कोतवाली एवं थाना दमोह देहात के 02 प्रकरण में 04 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 101/2023 धारा 379 भादवि के तहत अरोपी समोद बहेलिया पिता भूरे बहेलिया उम्र 27 साल निवासी नगला उसर थाना कुरावली जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश पर 02 हजार रूपये एवं थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 854/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अरोपी संतोष पटैल पिता नारान पटेल उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम खजांची की बेहार बरखेड़ा दुर्गादास थाना दमोह देहात पर 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करायेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों, की गिरफ्तारी संभव हो सके ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।



