
दमोह। भारतीय दंत चिकित्सा संघ के तत्वाधान में कैंसर विषय पर आयोजित सीएमई कार्यक्रम में जबलपुर से आए कैंसर विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मामलों में तेजी आ रही है और तंबाकू, गुटखा व अन्य नशे इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने तंबाकू से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए समय पर जांच व उपचार को सफल निदान की कुंजी बताया तथा बायोप्सी से न घबराने की सलाह दी। कार्यक्रम में बताया गया कि टाटा मेमोरियल अस्पताल से प्रशिक्षित विशेषज्ञों के अनुसार जागरूकता और प्रारंभिक जांच बेहद जरूरी है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को कैंसर का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. नवीन दुबे, डॉ. एम.एस. छाबड़ा, डॉ. अली असगर, डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. नीना विलियम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


