Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

द्वितीय चरण की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में, नाम कटने पर घबराने की आवश्यकता नहीं, अपील का है पूरा अधिकार – कलेक्टर श्री कोचर जिले में नो मैपिंग, फॉर्म-7 तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि मतदाता सूची के अंतर्गत द्वितीय चरण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिले में नो मैपिंग, फॉर्म-7 तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित जांच की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।

उन्होने बताया जांच के दौरान यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने की स्थिति बनती है, तो संबंधित व्यक्ति को इसकी सूचना दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम ईआरओ  स्तर पर काटा गया है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर श्री कोचर ने बताया प्रत्येक मतदाता को अपील करने का अधिकार प्राप्त है। यदि कोई मतदाता ईआरओ के निर्णय से असंतुष्ट है, तो वह प्रथम अपील कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इसके पश्चात भी यदि निर्णय से संतुष्टि न हो, तो संबंधित व्यक्ति निर्वाचन आयोग में अपील कर सकता है।

उन्होने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की शंका या असंतोष की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपील अवश्य करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!