अखिल भारतीय रजक महासंघ करेगा संत गाडगे जी महाराज जयंती का भव्य आयोजन।
अखिल भारतीय रजक महासंघ करेगा संत गाडगे जी महाराज जयंती का भव्य आयोजन।
अखिल भारतीय रजक महासंघ, मध्य प्रदेश जिला दमोह द्वारा एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत संत गाडगे जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम सलोने रजक ने की। अध्यक्षीय संबोधन में श्याम सलोने रजक ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज स्वच्छ भारत के जनक थे और उनकी जयंती समाज द्वारा बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जानी चाहिए। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 फरवरी 2026 को दमोह शहर में एक भव्य रथ तैयार कर संत गाडगे जी महाराज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे शहर में रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी साथी एकजुट होकर बाबा के विचारों को आमजन तक पहुंचाएंगे। पवन रजक ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं, उनकी शिक्षा और सम्मान से उनका हौसला बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. हरीश रजक ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज के अनुयायी पूरे भारत में 23 फरवरी को उनकी जयंती मनाते हैं। वे केवल रजक समाज ही नहीं, बल्कि सभी समाजों के लिए एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। संजू पेंटर ने बताया कि संत गाडगे जी महाराज के जन्मदिवस पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा और सभी रजक समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में राकेश रजक, पवन रजक, डॉ. हरीश रजक, गिरीश रजक, सोनू रजक, विक्रम रजक, उमेश रजक, श्याम सलोने रजक, कमलेश रजक, राजू रजक, दामोदर रजक, अभिषेक रजक, गणपत रजक, भागीरथ रजक, मनोज रजक, रंजीत रजक, धर्मेंद्र रजक, राजकुमार रजक, बसंत बबलू रजक, संतोष रजक, रमेश रजक, संजय रजक सहित बड़ी संख्या में रजक समाज के बंधु उपस्थित रहे।


