Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बहुजन समाज पार्टी ने चारो विधानसभा में गुरु रविदास जी क़ी जयंती मनाई

बहुजन समाज पार्टी ने चारो विधानसभा में गुरु रविदास जी क़ी जयंती मनाई

दमोह। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में दमोह जिले क़ी चारो विधानसभा में बोधिसत्व संत शिरोमणि गुरु रविदास जी क़ी जयंती गाजे बाजो के साथ बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। जिसमे दमोह विधानसभा क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी दमोह ग्राम हथना, ग्राम महंतपुर के साथ पटेरा तहसील के ग्राम हिनौती बर्रट में गुरु रविदास जी क़ी जयंती के कार्यक्रमो में बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी मुख्य अतिथि कोमल अहिरवार एवं विशिष्ट अतिथि दमोह जिला अध्यक्ष इंजी.गोवर्धन राज, एवं अतिथि के रूप में रिटार्ड प्राचार्य पी.एल.अहिरवाल हिण्डोरिया, रिटा.डॉ.मदन जी विटनरी पूर्व पार्षद प्रति.बसपा राजाराम हिण्डोरिया उपस्थित रहे। इसी प्रकार पथरिया विधानसभा क्षेत्र के बासाक़ला के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी आशाराम चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि चिंतामन अहिरवार विधानसभा प्रभारी पथरिया, भगवान दास चौधरी विधानसभा अध्यक्ष पथरिया, राजू, बड़े पटेल रहे। इसी प्रकार पथरिया विधानसभा क्षेत्र के सेमरा ग्राम सेमरा हजारी में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसी प्रकार हटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैसावाद में मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष रामरत्न अहिरवार, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी के एल लारिया, अतिथि के रूप में गफ़्लू प्रसाद विधानसभा सचिव रहे, हटा के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मढ़ियादो में बलराम अहिरवार वि.स.अध्यक्ष हटा ने सफल जयंती का आयोजन किया,इसी तरह जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनगौर में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव रविशंकर अहिरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष भारती विधानसभा अध्यक्ष जबेरा रहे। चारो विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमो में सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों भारी संख्या में उपस्थित रहे, सभी कार्यक्रमो में बालक बालिकाओं ने संत रविदास जी व बाबा साहब के जीवन संघर्ष के साथ संविधान के महत्व पर गीत भाषण नृत्य संस्कृति कार्यक्रम क़ी प्रस्तुति दी। मुख्यअतिथिय, अतिथियों ने संत रविदास जी, बाबा साहब, कांशीराम साहब व आदरणीय बहिन मायावती जी के दिशा निर्देशों के अनुसार देश की सत्ता पर बहुजनों का राज कायम होगा,तभी हमारा मान सम्मान, न्याय स्थापित होगा-विस्तार से विचार रखे। वाहन रैली और चल समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रमो में मुख्य रूप से विनोद राज, रामसहय मासाब, हरिदास अहिरवार, हेतु, नाथूराम, मूलचंद, भगवान दास, रूपलाल, कमलेश, मुरारी सरपंच, ग्यारस सरपंच की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!