मध्य निषेध दिवस पर उन्मुक्त संस्था ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का दिया संदेश
मध्य निषेध दिवस पर उन्मुक्त संस्था ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का दिया संदेश

दमोह। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता कार्यक्रम पूरे भारत में आयोजित किए जा रहे है जिसकी कड़ी में सामाजिक न्याय व निशक्तजन कल्याण विभाग भोपाल के मार्गदर्शन में मध्य निषेध दिवस पर उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा बजरिया वार्ड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया एवं नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई जिसमें उन्मुक्त संस्था से राहुल पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शराब छोड़ने के प्रति जागरूक करना है। विशेषकर युवाओं, को नशा से दूर रहने की हिदायत दी गई जिसमे पंकज पांडे, सुदामा पाठक, मनीष शर्मा, संजय दुबे,अतुल प्यासी,जी.पी.अहिवार, प्रीती सोनी, अनुज रतले, चन्द्र कुमार असाटी तिवारी, भरत सेन, चौबे, राजकुमार सेन, जितेंद्र राजपूत आदि की उपस्थिति रही।


