E-Paperमध्य प्रदेश
सेन समाज की बैठक का राज मैरिज हॉल में
दमोह। नगर सेन समाज एवं समस्त व्यापारी भाइयों की एक ऐतिहासिक व अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 22 सितम्बर 2026 मंगलवार को शाम 5 बजे राजा मैरिज हॉल में किया जा रहा है। आगामी 10 नवम्बर 2026 को आयोजित होने जा रहे भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं सांस्कृतिक आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु आप सभी का एकत्र होना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही हमारे अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए नगर में दुकानदार एसोसिएशन तथा समाज को नई ऊर्जा देने हेतु सशक्त युवा टीम का गठन भी सर्वसम्मति से किया जाएगा। समाज के स्वाभिमान, संगठन की मजबूती और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आपकी गरिमामयी उपस्थिति अति आवश्यक है।


