वायरल मारपीट के वीडियो पर दमोह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
वायरल मारपीट के वीडियो पर दमोह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

द
मोह। सोशल मीडिया पर एक वृद्ध व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद दमोह पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में तीन व्यक्ति एक वृद्ध के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले में फरियादी जगमोहन पिता परमी अहिरवार (62 वर्ष), निवासी बड़ापुरा, बजरिया नंबर-04, दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दमोह में आरोपी विक्की अहिरवार, कपिल अहिरवार एवं सुधा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 973/26, धारा 115(2), 296(बी), 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा शीघ्र वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को दस्तयाब किया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक अवधेश राजपूत, आरक्षक नरेंद्र पटैरिया, आरक्षक योगेंद्र यादव एवं आरक्षक विक्रम राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
