E-Paperमध्य प्रदेश
जिले के सभी कोचिंग सेंटरों का पंजीयन अनिवार्य, 45 दिवस में जमा करानी होगी सत्यापित प्रति राजपत्र प्रकाशन के तीन माह के भीतर कराना होगा पंजीयन, डीएलएमसी समिति करेगी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण
जिले में संचालित समस्त कोचिंग सेंटरों एवं ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों से अपने संस्थानों का अनिवार्य पंजीयन कराने की अपील की गई है। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग, निर्देशों के अनुसार राजपत्र प्रकाशन की तिथि से तीन माह के भीतर सभी कोचिंग सेंटरों का पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है।
उक्त राजपत्र की प्रति विभागीय वेबसाइट www.govt.press.mp.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। सभी कोचिंग संस्थानों को पंजीयन कराने के उपरांत उसकी सत्यापित प्रति 45 दिवस के भीतर प्राचार्य, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह के कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
जिले में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में गठित डीएलएमसी समिति के निर्देशन में जिले में संचालित समस्त कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण भी किया जाएगा।



