मध्य प्रदेश
Trending
जनपद सीईओ श्री गोस्वामी ने शासकीय हाईस्कूल बंधा में बच्चों से किया संवाद
जनपद सीईओ श्री गोस्वामी ने शासकीय हाईस्कूल बंधा में बच्चों से किया संवाद



दमोह :“प्रवेशोत्सव” एवं “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत हटा विकासखंड के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल बंधा में जनपद पंचायत सीईओ संजीव गोस्वामी पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद किया। सीईओ श्री गोस्वामी ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा संतुलित और अच्छा खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर पंचायत इंस्पेक्टर राजेश पाराशर, सरपंच प्रतिनिधि हल्लू अहिरवार, सचिव परसराम पटेल, विद्यालय प्राचार्य डी.के. धुर्वे सहित समस्त शिक्षक स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

