मध्य प्रदेश
Trending
मदिरा दुकानों के 20 समूहों के लिए ऑनलाइन टेंडर आज
मदिरा दुकानों के 20 समूहों के लिए ऑनलाइन टेंडर आज
दमोह :
जिले में मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया के अंतर्गत शेष बचे 47 मदिरा दुकानों के कुल 20 समूहों के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह टेंडर प्रक्रिया 19 मार्च को शाम 4 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया इच्छुक आवेदक 19 मार्च को शाम 4 बजे तक अपने ऑफर ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होने कहा, टेंडर से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश, शर्तें एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिला आबकारी कार्यालय, दमोह से प्राप्त की जा सकती है।

