Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 11 मार्च को हटा आगमन प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु स्थलों का विधायक उमादेवी खटीक, कलेक्टर श्री कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के साथ अधिकारियों ने लिया जायजा मुख्यमंत्री जी होगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

जिल के हटा विधानसभा क्षेत्र में 11 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये विभिन्न सथलों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद पंचायत सभाकक्ष हटा में अधिकारियों के साथ एक बैठक लेकर समीक्षा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष हटा गंगाराम पटैल, लालचंद खटीक, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल एसपी सुजीत कुमार भदौरिया, एसडीएम राकेश मरकाम, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, एसडीओपी हटा  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

            समीक्षा बैठक में हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा यह हर्ष की बात है कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी क्षेत्र की विभिन्न उपलब्धियों और स्वीकृत विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। उन्होने कहा साथ ही यह भी संभव है कि हटा से ही ‘लाड़ली बहना’ योजना से जुड़ा कार्यक्रम भी हो सकता हैं।

  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विधायक उमा देवी खटीक के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी और अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की प्लानिंग के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4 से 5 स्थानों का निरीक्षण किया गया है और उच्च स्तर पर चर्चा के बाद अंतिम स्थल तय किया जाएगा।

            पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा हटा में आयोजित समीक्षा बैठक में 11 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संभावित वेन्यू और हेलीपैड स्थलों पर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कुछ बिंदुओं को आगे और स्पष्ट कर अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार लगाई जाएगी। यदि कार्यक्रम महिला सम्मेलन के रूप में आयोजित होता है, तो महिला बल और महिला अधिकारियों की संख्या भी अधिक रखी जाएगी। जैसे-जैसे कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट होगी, उसी अनुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

            समीक्षा बैठक के पूर्व विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, कलेक्टर श्री कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेड के चयन हेतु हटा नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ ही सम्मानीय मीडियाजन भी मौजूद थे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!