Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
Uncategorized

बजट 2026-27 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विजनरी लीडरशिप को दर्शाता है- राज्यमंत्री श्री लोधी

बजट 2026-27 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विजनरी लीडरशिप को दर्शाता है- राज्यमंत्री श्री लोधी

दमोह : 18 फरवरी 2026

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया गया। मध्यप्रदेश सरकार का बजट 2026-27 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की विजनरी लीडरशिप को दर्शाता है।

उन्होने कहा, इस बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता सभी की चिंता की गई है, महिला सशक्तिकरण का ध्यान भी इस बजट में रखा गया है, इंडस्ट्री-इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए भी इस बजट में पर्याप्त प्रावधान है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैन ऑफ आइडियाज है उनके पास केवल आइडिया का भंडार ही नहीं उन आइडियाज को जमीन पर उतारने की ढृढ़ इच्छा शक्ति किसी के पास है, तो यह बजट बताता है यह इच्छा शक्ति मुख्यमंत्री जी के पास है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के इस बजट को ऐतिहासिक बजट बताया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद व्यक्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!