कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर हेतु देशी डिप्लोमा कोर्स हेतु परियोजना संचालक आत्मा में किये जा सकते हैं आवेदन
कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर हेतु देशी डिप्लोमा कोर्स हेतु परियोजना संचालक आत्मा में किये जा सकते हैं आवेदन
दमोह : परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास दमोह जे.एल. प्रजापति ने बताया भारत सरकार द्वारा उर्वरक विक्रय लाइसेंस एवं कीटनाशी विक्रय लाइसेंस प्राप्त करने हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शैक्षणिक योग्यता कृषि स्नातक, स्नातक (रसायन विषय के साथ) या देशी डिप्लोमा कोर्स (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर) अनिवार्य किया गया हैं। उन्होंने कहा ऐसे युवा जो कृषि आदान विक्रय दुकान खोलना चाहते है परंतु उनके पास डिग्री, डिप्लोमा न होने के कारण दुकान नहीं खोल पाते है। ऐसे सभी युवा जो कम से कम 10वीं पास या फेल हैं, भारत सरकार की संस्था मैनेज हैदरबाद द्वारा संचालित देशी (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंसन सर्विस फॉर इनपुट डीलर) डिप्लोमा जिले में परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग दमोह से आवेदन प्राप्त कर एक वर्षीय डिप्लोमा हेतु आवेदन कर सकते है।अधिक जानकारी हेतु परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय (स्थान भारती गैस ऐजेंसी के सामने) में संपर्क कर सकते हैं। 40 आवेदकों के आवेदन प्राप्त होने पर बैच की शुरुआत की जायेगी तथा अगले 40 आवेदकों को उसके बाद में जगह दी जायेगी। प्रत्येक बैच 40 आवेदको के आवेदन उपरांत ही प्रारंभ किया जायेगा ।

