आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

दमोह। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक कमला नेहरू पार्क में संपन्न हुई जिसमें 8 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यक्रम जिसमें मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों में विशाल रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय को दिया जाएगा। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बैठक में तैयार की गई उपस्थित सभी साथियों ने 8 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जिला स्तरीय बृहद कार्यक्रम मेंहजारों की संख्या में साथी पहुंचना चाहिए ताकि मध्यप्रदेश सरकार तक हमारी आवाज पहुंच सके इसके अतिरिक्त संगठन विस्तार नीति के तहत कुछ नवीन पदाधिकारी को दायित्व सौंप गए जिसमें संपूर्ण जिले में मात्र शक्तियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की ओर से शीला पटेल को जिला कार्यकारी अध्यक्ष दमोह संगीता मुढा दमोह ब्लॉक अध्यक्ष सरिता ठाकुर तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रश्मि ठाकुर जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष संगीता तंतवाय पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष नीलू श्रीवास्तव पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया उसके अलावा भाई मनोहर सिंह ठाकुर को जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष रोहिणी तंतवाय ब्लॉक संयोजक हटा केशव पटेल ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया राजेश जैन जिला संगठन मंत्री दमोह नरोत्तम गुप्ता ब्लॉक सचिव पथरिया अशोक विश्वकर्मा संकुल प्रभारी एमएलबी हटा, सीपी अहिरवार संकुल प्रभारी कांटी दिलीप द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा नियुक्त किया गया साथ में तेंदूखेड़ा एवं जबेरा विकासखंड में 13 संकुल केंद्र में संकुल प्रभारी नियुक्त किए गए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन विस्तार के लिए हमेशा तत्पर रहने की शपथ ली उपस्थित सभी साथियों ने नवीन पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट ताहिर खान महेंद्र दीक्षित सुरेंद्र चौबे मनोहर सींग ठाकुर दिलीप द्विवेदी ठाकुरदास अवस्थी विपिन चौबे राजेश जैन केशव पटेल श्रीमती रीता मारिया सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।


