Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

केंद्रीय बजट 2026-27: ‘विरासत और विकास’ के संकल्प को नई ऊँचाई देगा बजट – राज्यमंत्री श्री लोधी

केंद्रीय बजट 2026-27: 'विरासत और विकास' के संकल्प को नई ऊँचाई देगा बजट - राज्यमंत्री श्री लोधी

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे ‘अमृत काल’ की समावेशी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट पर्यटन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को नई दिशा देगा।राज्यमंत्री श्री लोधी ने बजट में 15 पुरातात्विक स्थलों को ‘अनुभवात्मक पर्यटन केंद्रों’ के रूप में विकसित करने और 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स के कौशल विकास की पायलट योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड’ की स्थापना से प्रदेश के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक पहचान मिलेगी।उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में सी-प्लेन कनेक्टिविटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना के प्रावधान मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मेडिकल टूरिज्म हब और ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ (रचनात्मक अर्थव्यवस्था) को मिलने वाला प्रोत्साहन प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित करेगा। यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प के तहत ‘विकास भी, विरासत भी’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करता है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!