Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

इन आयोजनों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं तथा युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी जिले का जबेरा विधानसभा में आयोजित अनूठे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

जिले का जबेरा विधानसभा में आयोजित अनूठे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

दमोह: 21 जनवरी 2026

जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद तेंदूखेड़ा में आयोजित हो रहे TPL सीजन 2 अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। देर रात हुए गुरुदेव क्रिकेट क्लब और रॉयल 11 के बीच काफी रोमांचिक मुकाबला देखने को मिला जिसमें अंतिम क्षणों में गुरुदेव टीम ने विजय प्राप्त की। वर्तमान में क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल की प्रतिस्पर्धा प्रारंभ होने जा रही है, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह उल्लेखनीय है कि यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष खेलो विधानसभा अंतर्गत संपन्न किया जा रहा है।

विदित हो कि इस टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 जनवरी को हुआ था, जिसमें कुल 24 टीमों ने सहभागिता की। इनमें कुछ विभागीय टीमें थीं तथा कुछ टीमें ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों के चयन से गठित की गई थीं। लीग मुकाबलों के उपरांत अब केवल 8 टीमें शेष रह गई हैं, जो आगे क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी। वहीं 24 जनवरी को टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि खेलो विधानसभा के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं नितेंद्र सिंह के संरक्षण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से निश्चित ही विधानसभा क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं तथा युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है। जिससे युवाओं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम रोशन कर रहे हैं।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हम युवाओं को निरंतर मंच प्रदान कर रहे हैं एवं विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े खेल स्टेडियम बनाने का कार्य हम कर रहे हैं और हाल ही में सागर में आयोजित बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में भी जबेरा विधानसभा के होनहार खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अपने खेल की दम पर तीन मैच जीतकर प्री क्वार्टर में प्रवेश कर चुके हैं यह दर्शाता है कि विधानसभा खेलों में अग्रणीय है और हम गौरवशाली हैं कि 48 टीमों के बीच प्रदर्शन कर फ्री क्वार्टर में जगह बना पाए हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!