
विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल दमोह में निःशुल्क श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सुधीर आर्य ने बताया कि शिविर में 37 कम सुनाई देने की समस्या वाले, 14 कान की सफाई कराने, 06 कान का पर्दा फटा होने 03 जन्मजात गूगे बेहरे बच्चे, 10 कान के बहने वाले बच्चों, 09 अन्य समस्या को लेकर जांच कराने जिला अस्पताल पहुचे। शिविर में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल व संदीप पटैल ऑडियोलाजिस्ट व डीईआईसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।



