विधायक दमोह श्री मलैया ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यारंभ कार्यक्रम संपन्न
विधायक दमोह श्री मलैया ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यारंभ कार्यक्रम संपन्न

पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया की गरिमामय मौजूदगी में मांगंज वार्ड क्रमांक 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 27 में उद्घाटन सह विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 105, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के 192 तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 490 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित कर प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
ज्ञात हो कि केंद्र में 14 गर्भवती महिलाएं, 16 धात्री माताएं, 6 माह से 3 वर्ष तक के 80 बच्चे तथा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 95 बच्चे पंजीकृत हैं।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजय पटेल, महिला सशक्तिकरण अधिकारी संजीव मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, परियोजना अधिकारी दमोह शहरी सुलेखा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कमर्चारीगण मौजूद रहे।
