मध्य प्रदेश
Trending
विधायक दमोह श्री मलैया ने बम्होरी तालाब पर 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले घाट निर्माण का किया भूमिपूजन
विधायक दमोह श्री मलैया ने बम्होरी तालाब पर 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले घाट निर्माण का किया भूमिपूजन

दमोह : पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने बांदकपुर के बम्हौरी में आयोजित “बम्होरी प्रीमियम लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मैच में शामिल होकर खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने बम्होरी तालाब पर विधायक निधि से (राशि 10 लाख रुपये) घाट निर्माण का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर रमन खत्री, राजकुमार जैन, सीतु पंडा, सुनील डबुल्या, ब्रजेश सिंह, देशराज सिंह, पं अभिलाष मिंटू हजारी, छोटेलाल गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन मौजूद रहे।