उन्मुक्त संस्था ने किया नशामुक्त मैराथन दौड़ का आयोजन
उन्मुक्त संस्था ने किया नशामुक्त मैराथन दौड़ का आयोजन


सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन शक्तिकरण विभाग भोपाल के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा नशामुक्त मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से नितिन पटेल, समग्र सुरक्षा अधिकारी, गगन कनौजिया जिला क्रीड़ा अधिकारी व हर्षा दुबे खेल प्रभारी सी.एम.राइज स्कूल एवं वंदना जैन ब्लॉक समन्वयक जनअभियान परिषद ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन दौड़ का आरंभ किया जो कलेक्ट्रेट परिसर से नव जागृति स्कूल होते हुए किल्लाई नाका शासकीय सांदीपनि विद्यालय मे समापन हुआ व जिन प्रतिभागीयो ने दौड़ में भाग लिया उनको पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया इस कार्यक्रम में के.के.यादव सर, गौतमी ताम्रकार, अंकित मिश्रा, श्रीकांत सेन, मोहित आठ्या, दयाराम पटेल, नरेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, रतन सिंह, देवेंद्र कुशवाहा, गोविंद पटेल, जागेश्वर पटेल, नारायण यादव, अरुण तिवारी, जसवंत लोधी, सतीश राठौर, शशांक चौराहा, प्रिंस लोधी, राजा पांडे, नारायण यादव, हर्ष कुर्मी, मोहित ठाकुर, नील चौधरी, मीत, प्रियांशु अहिरवार आदि की उपस्थिति रही व आभार जितेंद्र राजपूत ने माना।

