सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज संगठन समिति द्वारा मनाया गया महासम्मेलन 2026
सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज संगठन समिति द्वारा मनाया गया महासम्मेलन 2026

दमोह। 1 मार्च को मां बड़ी देवी प्रांगण में सामाजिक महासम्मेलन का कार्यक्रम सफल रूप से मनाया गया। जिसमें जिले के सातों ब्लाकों से हजारो की संख्या में पुरूष तथा महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम मां बड़ी देवी को नमन करते हुये तथागत बौद्ध, संत शिरोमणी गुरू रविदास जी एवं बोधिसत्व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉं. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन समिति के अध्यक्ष भगवान दास चौधरी द्वारा किया गया। साथ ही समिति के पूर्वाध्यक्ष रामनाथ चौधरी, समिति के कोषाध्यक्ष हिम्मत बाबू जी, संरक्षक मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सुमन एंव गंगाराम अहिरवार, महासचिव पारसनाथ चौधरी, सचिव भूप सिंह मासाव, शहर कमेटी अध्यक्ष सुनील आनंन, नगर पालिका पूर्वाध्यक्ष तेजीराम रोहित, के.पी. अहिरवार, पूर्व प्राचार्य युवा जिला ग्रामीण अध्यक्ष संतूलाल रोहित, मण्डी अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप चौधरी, पूर्व पार्षद मुकेश रोहितास, मीडिया प्रभारी धीरज चौधरी, अशोक अहिरवार कंचन, पत्रकार नरेन्द्र अहिरवार, पूर्व सरपंच पूनाबाई अहिरवार, जिला अहिरवार समाज माते रमेश अहिरवार, के.सी. अहिरवार, पूर्व मैनेजर, मनोज चौधरी कृषि वैज्ञानिक, कन्छेदी पटवारी, उत्तम चंद, तीरथ प्रसाद अहिरवार, मोतीलाल हटा, डा. एच.एल. चौधरी, प्रो. जी.पी. अहिरवार, वी.एन. अहिरवार रेंजर, मथुरा प्रसाद इत्यादि सहित हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुये। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य जैसे नशे पर पाबंदी, मृत्यु भोज बंद, दिन में शादी, दहेज प्रथा पर रोक, बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना एवं सामाजिक एकता बनाये रखना, पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। शहर कमेटी अध्यक्ष ने महा सम्मेलन का आभार व्यक्त किया।



