Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

समयबद्ध योजना बनाकर शहर के विकास को दी जाएगी नई दिशा- राज्यमंत्री श्री पटेल नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता-विधायक दमोह श्री मलैया शहर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा, दिए गए अहृम दिशा-निर्देश

शहर में रीडेंसीफिकेशन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रकरण हैं, इनमें पशुपालन विभाग की भूमि और पुराने मागंज स्कूल परिसर के बेहतर उपयोग को लेकर विशेष रूप से योजना बनाने पर जोर दिया जायेगा। मागंज स्कूल, जो काफी पुराना हो चुका है, वहां क्या और बेहतर किया जा सकता है, इस पर गंभीरता से विचार किया गया। इस आशय की बात आज पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया विशेष रूप से मौजूद रहे।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा पशुपालन विभाग की जमीन के समुचित उपयोग को लेकर भी रणनीति तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। निरीक्षण के समय नगरपालिका के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। शहर के समग्र विकास, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और आवश्यक परियोजनाओं के लिए वित्तीय व्यवस्था कैसे सुनिश्चित की जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा कर सबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा महिला बसति गृह सहित 7-8 अन्य स्थानों के विकास और उन्नयन को लेकर भी मंथन किया गया। इन सभी स्थानों को बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाये और उसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

            आज आयोजित बैठक के दौरान पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक श्री मलैया ने कहा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता हैं। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहित सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!