समर्पण निःशुल्क प्री एग्रीकल्चर कोचिंग दमोह में PAT 2026 के क्रेश कोर्स की तैयारी हेतु आवेदन आज अंतिम तिथि 16 मार्च से सुबह 07 से 10 बजे तक होगी कक्षाओं का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के मुख्य भवन के कक्ष क्रमांक 24 में आयोजित होगी कक्षाएं
जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से समर्पण निशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग का संचालन दमोह जिले में किया जा रहा हैं। नोडल अधिकारी श्री जे.एल. प्रजापति सहायक संचालक कृषि द्वारा बताया गया PAT 2026 की तैयारी हेतु क्रेश कोर्स की काक्षायों का संचालन 16 मार्च 2026 से सुबह 07 बजे से 10 बजे तक किया जा रहा है। क्रैश कोर्स कक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थी आज 15 मार्च 2026 तक उपसंचालक कृषि कार्यालय नई कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 70 द्वितीय तल में आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। कक्षाएं उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के मुख्य भवन के कक्ष क्रमांक 24 में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि विगत वर्ष 2025 में समर्पण नि:शुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग के क्रैश कोर्स बेच से 06 विद्यार्थियों का चयन कृषि स्नातक कोर्स हेतु PAT के माध्यम से हुआ था।
