Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

सम्राट अशोक क्रांति सेना ने विनोद अहिरवार हत्याकांड के खिलाफ खोला मोर्चा, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मदद की मांग

सम्राट अशोक क्रांति सेना ने विनोद अहिरवार हत्याकांड के खिलाफ खोला मोर्चा, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मदद की मांग

दमोह। ग्राम कुड़ई निवासी स्वर्गीय विनोद अहिरवार की निर्मम हत्या के असली दोषियों की गिरफ्तारी और अनाथ हुए बच्चों को न्याय दिलाने के लिए आज सम्राट अशोक क्रांति सेना के तत्वाधान में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के नेता योगेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन में व जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जटाशंकर बेलाताल से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया और दमोह कलेक्टर  के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पीड़ित परिवार के बताएं अनुसार  आरोप लगाया कि दिनांक 27/01/2026 को सागोनी उमर घाटी के जंगल में हुई इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी अरविंद शुक्ला एवं अन्य पांच लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने केवल एक आरोपी गोविंद गौड़ को गिरफ्तार कर मामले को दबाने का प्रयास किया है। पीड़ित परिवार पहले भी कलेक्टर और एसपी को गुहार लगा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “विनोद अहिरवार के दो छोटे बच्चे हैं जो अब अनाथ हो चुके हैं। परिवार अत्यंत गरीब है और उनके पास भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है। हमारी मांग है कि मुख्य आरोपियों को तत्काल जेल भेजा जाए और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। यदि प्रशासन सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। सम्राट अशोक क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा जी अपनी बात रखते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस प्रकार से विनोद अहिरवाल की हत्या को अंजाम दिया गया है, किसी एक व्यक्ति का हाथ नहीं हो सकता है, इसलिए प्रशासन घटना की  सूक्ष्मता से जांच कराकर सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें साथ ही अनाथ हुए बच्चे विधवा पत्नी और बूढ़े मां-बाप का जो इकलौता सहारा था, उसकी हत्या कर दी गई है, परिवार की स्थिति अति दयनीय है, प्रशासन के द्वारा बच्चों की पढ़ाई लिखाई और विधवा पत्नी को पेंशन/ सहायता व पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाये। इस मार्च में संगठन की महिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष सविता चाहत कुशवाहा बटियागढ़ ब्लॉक प्रभारी बलराम कुशवाहा बाबू पटेल रंजीत कुशवाहा  गोरेलाल अहिरवार  घनशू लोधी पीड़ित परिवार से विनोद अहिरवार के पिता गोपी अहिरवार  पत्नी विनीता अहिरवार भाई सुदामा अहिरवार एवं संगठन के  पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा और न्याय की मांग की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!